September 17, 2025

PATNA : दुल्हिन बाजार पुलिस ने किया आयुष हत्याकांड का खुलासा, हत्यारा नाना गिरफ्तार

दुल्हिन बाजार। पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र सरकुना गांव में 20 दिनों पूर्व हुए आयुष हत्याकांड का खुलासा सोमवार को पालीगंज एएसपी ने कर दिया।
थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सरकुना गांव में बीते 23 अप्रैल को एक कुएं से 10 वर्षीय बच्चा आयुष कुमार का शव बरामद किया गया था। उस मामले में मृतक की मां रीना देवी ने आयुष कुमार की हत्या करने का आरोप अपने ही पिता सरकुना गांव निवासी दुखित यादव पर लगाते हुए दुल्हिन बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से आरोपी दुखित यादव अपने गांव छोड़कर फरार था, जिसे अनुसंधान के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर अरवल जिले के असलापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। दुखित यादव अपराधी तत्व का व्यक्ति है, उसने 25 वर्ष पूर्व रानीतालाब थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी थी। वहीं दुखित यादव ने भी अपने नाती आयुष कुमार की हत्या करने की बात स्वीकार किया है।
ज्ञात हो कि दुखित यादव की पुत्री रीना देवी अपनी मां की इलाज के लिए अपने ससुराल आरा जिला के नारायणपुर थाना अंतर्गत केशवपुर गांव में ले गयी थी। जहां इलाज के दौरान दुखित यादव की पत्नी की मृत्यु हो गयी थी, तब से दुखित यादव अपनी पुत्री से नाराज रहता था। उसका कहना था कि मेरी पत्नी की हत्या पुत्री रीना देवी ने कर दी है। वहीं एक माह पूर्व पुत्री रीना देवी अपने पति अभय कुमार व पुत्र आयुष कुमार के साथ शादी समारोह में भाग लेने सरकुना गांव में अपने सहेली के घर आई हुई थी। जहां शादी समारोह के दौरान जयमाला के समय ही बच्चा आयुष अचानक गायब हो गया था। जिसका शव गांव के कुएं से तीन दिन बाद बरामद हुई थी।

You may have missed