February 11, 2026

PATNA : पालीगंज में जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला भाजपा के खिलाफ जागरूकता मार्च

पटना,पालीगंज। मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओ ने पालीगंज स्थानीय बाजार में भाजपा के खिलाफ जागरूकता मार्च निकाला। मिली जानकारी के अनुसार यह मार्च बाजार स्थित बिहटा मोड़ से निकाला गया जो पूरे बाजार की सड़कों का भर्मण किया। वही इस दौरान सैकड़ो जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। मौके पर कार्यकर्ताओं का कहना था। कि जनता केंद्र में मौजूद भाजपा की सरकार से ऊब चुकी है। इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी है। वही मार्च के दौरान जदयू कार्यकर्ताओ ने जुमलेबाज सरकार नहीं चलेगी  भाजपा भगाओ देश बचाओ, नीतीश कुमार जिंदाबाद, महागठबंधन जिंदाबाद, सविधान के साथ धोखा मत करो, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग मत करो, देश का नेता कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो।

You may have missed