December 5, 2025

फतुहा : किशोरी के साथ युवक ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ जमकर की धुनाई

फतुहा। पटना सिटी की रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने बीते रात रेल थाना क्षेत्र के पश्चिमी केबिन के पास स्थित एक झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने किशोरी के कपड़े तक खोल दिए। यह देख किशोरी ने हिम्मत बांध जब शोर किया तो आसपास के लोगों की तंद्रा टूटी और तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी व किशोरी को रेल पुलिस के हवाले कर दिया। रेल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। किशोरी के बताए पते पर रेल पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है।


सूचना मिलते ही पटना पूर्वी के रेल डीएसपी फिरोज आलम भी रेल थाने पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार करते हुए प्रयास किए जाने की बात कही है। उनके मुताबिक आरोपी को जेल भेजा जाएगा। आरोपी पटना के कदमकुआं इलाके का रहने वाला है, जिसका नाम राजू कुमार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस उसके नाम व पते की सत्यापन किए जाने की बात कह रही है।
किशोरी के परिजनों के मुताबिक, किशोरी बीते शुक्रवार की शाम घर से कुछ सामान खरीदने के लिए निकली थी लेकिन वह भटककर फतुहा स्टेशन के छह नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच गयी। यहीं से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर व डरा धमकाकर स्टेशन परिसर से बाहर पश्चिमी केबिन के पास एक झाड़ी में ले गया तथा दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

You may have missed