आशियाना नगर दुर्गा पूजा समिति श्रद्धालुओं की सेवा में है तत्पर

पटना। पूरे सूबेवासी शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की पूजा में डूब चुके हैं वहीं बगैर कोई चंदा व किसी के पैसों की सहायता के बल पर आशियाना नगर दुर्गा पूजा समिति वर्ष 1999 से मां की पूजा में तल्लीन होकर मां की पूजन वंदन में तत्पर है। इस संबंध में आशियाना नगर फेज 1 निवासी सह आशियाना नगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 20 वर्ष के तौर पर आशियाना नगर दुर्गा पूजा समिति वैदिक मंत्रोच्चार व सभी धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की पूजा के साथ उनकी सेवा में तत्पर है। वहीं श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के दुर्गा पूजा में मध्यप्रदेश के जबलपुर पांच पंडितों को बुलाकर पूजनोज्सव होती है। पूजा कार्यक्रम के दौरान किसी भी भक्त को किसी प्रकार की कोई कष्ट नहीं हो इसकी विशेष तौर पर ध्यान दी जाती है। वहीं आशियाना नगर दुर्गा पूजा समिति की 25 वर्ष पूरे होने पर अनाथालय के 25 बच्चों को पाठ्य समग्री उपल्बध करायेगी। इस दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के जबलपुर से आचार्य के तौर पर दशरथ नंदन जी महाराज व पांच पंडित पूरे दस दिन पूजन कार्यक्रम में सेवा दे रहे हैं।

About Post Author

You may have missed