असंयमित जीवन शैली डायबिटीज का शिकार बना सकती है : डां सुरेंद्र प्रसाद सिंह

पटना। अगर आपको डायबिटीज है तो घबराए नही खुलकर बाते करे खुब खाना खाये जो भी आपकी इच्छा है किन्तु संयम से। आपके इस पास आपके घरो मे बहुत ऐसे चीज है जिसे आप रोजाना प्रयोग करते है जैसे दालचीनी, शहजन का पत्ता, मेथी का पत्ता, जामुन का बीज इन सब चीजो को आप अपने डायबिटीज को कम करने के लिए अच्छी तरह उपयोग कर सकते है। डायबिटीज से पीडि़त लोग के लिए सबसे जरूरी है कि अपने परिवार से इस बिमारी पर खुलकर बात करे। क्योकि परिबार को अगर पता है कि आपको डायबिटीज है तो आपके खाने पीने का ध्यान अच्छी तरह से रख सकेंगे। डायबिटीज से डरने की जरूरत नही है केबल आप अपने जीवन शैली को सुधार ले आप समान्य लोगो की तरह रह सकते है। उक्त बातें आसथा फाऊनडेशन द्वारा चलाए जा रहे घर घर वाक फार लाईफ डायबिटीज जागरूकता अभियान के दौरान बिसकोमान कालोनी के सैकडो लोगो को संबोधित करते हुए डायबटोलाजिसट एवं पी एम सी एच के एसोसिएट प्रोफेसर डा सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि तेजी से फैल रहे ईस साइलेंट किलर को रोकनी की जिम्मेदारी आसथा फाऊनडेशन के साथ हमलोगों की भी है। आस्था फाऊनडेशन के सचिव पुरूषोत्तम सिंह ने कहा कि तेजी से फैल रहे ईस बिमारी के लिए लोगो को जागरूक करना ही एक मात्र उपाय है जो आसथा फाऊनडेशन लगातार पिछले सात सालों से कर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने मै संजय सिंह, रौशन कुमार मौजूद थे।

You may have missed