December 3, 2025

अनुराग चंदन बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के अतिपिछड़ा विभाग के चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुराग चंदन को मनोनीत किया गया। ओबीसी विभाग के चेयरमैन बने अनुराग चंदन पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। 2000 के विधानसभा चुनावों में वे पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी भी रहे हैं।
इस मनोनयन की जानकारी देते हुए मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि अनुराग चंदन पार्टी के सक्रिय नेता हैं। वे छात्र जीवन से एनएसयूआई से जुड़कर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। संगठन से लेकर चुनाव तक में उन्होंने अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। उनके मनोनयन से संबंधित पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जारी किया। अनुराग के मनोनयन पर प्रदेश व युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

You may have missed