पटना में ईरान युद्ध पर रोकने की मांग को लेकर माले का शांति मार्च सम्पन्न
- ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने की मांग को लेकर माले का प्रदर्शन
- शांति और मानवता के समर्थन में माले का मार्च
पटना। अमेरिका इजरायल अपराधीक साम्राज्यवादी गठजोड़ के खिलाफ ईरान के खिलाफ जारी युद्ध पर रोक लगाने की मांग को लेकर युद्ध विरोधी साम्राज्यवाद विरोधी शांति मार्च भाकपा माले के आहवान पर भाकपा माले फुलवारी शरीफ प्रखंड कमिटी की ओर से ईशोपुर पुल से शहीद ए आजम भगत सिंह चौक फुलवारी शरीफ तक मार्च कर सभा संपन्न की। मार्च कि अगुआई भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य सह जिला कार्यालय सचिव कमलेश कुमार व भाकपा माले के फुलवारी शरीफ प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इंसानियत व अमन के दुश्मन अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ दुनिया के जन गण की एकता के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है उन्होंने शांति रोटी और आजादी के लिए संघर्ष तेज करने युद्ध के खिलाफ शांति के लिए भारत सरकार ईरान के पक्ष में खड़ा क्यों नहीं जवाब देना होगा पूरे दुनिया पर अमेरिकी दादागिरी के कारण युद्ध जारी है जंग टम्प कि महंगाई जनता की मोदी सरकार चुप क्यों युद्ध के कारण रसोई गैस की कीमतों में घरेलू रसोई गैस में ₹60 और व्यावसायिक रसोई गैस में 115 रुपए की कीमते बढ़ाना और युद्ध अगर जारी रहा तो डीजल पेट्रोल सहित सभी बस्तुओ कि कीमत बढेगी अरब देशों में बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं जिन्हें सकुशल वापस लाने और उन्हें मुआवजा देने स्थाई रोजगार की गारंटी करने के मामले में मोदी सरकार नकारा साबित हुआ है एप स्ट्रीन फाइल में तमाम शासको के नाम को छुपाने और बचाने के लिए युद्ध किया जा रहा है परमाणु बम व नशाखोरी तो सिर्फ बहाना है असली मकसद तो उनके संसाधनों पर कब्जा करने और उसे देश में कठपुतली सरकार कायम कर अमेरिकी वर्चस्व स्थापित करने के लिए लगातार कोशिश चल रही है भारत अमेरिका व्यापार समझौता और अमेरिकी डॉलर के जरिए व्यापार को जारी रखने की दादागिरी के खिलाफ गोलबंद होना होगा साम्राज्यवाद के खिलाफ पूरे दुनिया की जन गण को एक होकर युद्ध के खिलाफ शांति के लिए आवाज बुलंद करनी होगी तभी रोजी रोजगार अमन भाईचारा कायम रहेगी दुनिया की जनता यही चाहती है और युद्ध से तबाही देश की आम जनता झेलती है युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है इसलिए तत्काल ईरान पर जारी युद्ध पर रोक लगाई जाये इन्होंने अबिलंब रसोई गैस की किल्लत दूर कर बड़े हुए दाम वापस लेने और बिजली के मूल्य वृद्धि अबिलंब वापस ले बिहार सरकार इस मार्च में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य साधु शरण प्रसाद देवीलाल पासवान प्रखंड कमेटी सदस्य शरीफा मांझी नलिन पासवान कामेश्वर पंडित भोला प्रसाद अन्य लोग शामिल थे!


