अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बिहार युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार चयनित

पटना।अंतरर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की दक्षिण एशिया शाखा द्वारा ßStart and Improve Your Business (SIYB)” प्रशिक्षण हेतु बिहार के युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार का चयन किया गया है। इस प्रशिक्षण के लिये राष्ट्रीय स्तर पर कुल 05 व्यक्तियों को मास्टर ट्रेनर के रुप में चयनित किया गया है। कोविड संकट एवं देशव्यापी लाकडाउन से उत्पन्न आर्थिक अराजकता,दैनिक एवं प्रवासी श्रमिकों के जीवकोपार्जन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत प्रवासी एवं दिहाड़ी मजदूरों विशेषकर महिलाओं को जीविका के साधन उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। SIYB योजना के क्रियान्वयन के लिये आइ.एल-ओ- द्वारा पहले मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान है।

इस विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित होने पर प्रदेश इंटक अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश सिंह ने आशुतोष कुमार को बधाई देते हुये कहा है कि यह बिहार के लिए न सिर्फ गर्व की बात है बल्कि यह आवश्यक भी है] क्योंकि इस भयंकर कोरोना काल में बिहार के ही सर्वाधिक श्रमिक प्रभावित हुये हैं। इसलिए बिहार में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सकता है। युवा इंटक के राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार ने भी आशुतोष को बधाई देते हुये कहा है कि यह हम सबों के लिए हर्ष की बात है और प्रदेश इंटक की पूरी टीम उनके अभियान के साथ है।

इस मौके पर युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार को प्रदेश महामंत्री श्री नंदन मंडल, आलोक रंजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामेश्वर नाथ राय, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, संगठन मंत्री अखिलेश पांडे, जफर हसन, धर्मेन्द्र कुमार, पवन कुमार] प्रभात रंजन] स्नेह कुमार] सोनू कुमार,मोहित रंजन समेत प्रदेश इंटक एवं सम्बद्ध यूनियनों के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की।

You may have missed