September 18, 2025

बिहार में पंचायत उप चुनाव की घोषणा, 1675 पदों पर 28 दिसंबर को मतदान

पटना। बिहार में पंचायत उप चुनाव को लेकर 28 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। जिसकी घोषणा चुनाव आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 2021 और 2022 में हुए पंचायत चुनाव में कई पद खाली रह गया था। जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिक्त पड़े पदों पर उप चुनाव कराने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग ने की थी। जिस पर 28 दिसंबर को मतदान होगा। जिसमें 1675 पदों के लिए यह उप चुनाव होगा। बता दे की राजधानी पटना में 103 पदों पर उप चुनाव 28 दिसंबर को होगा। जिसमें 75 पद पंच का है। वार्ड सदस्य के 21, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच की 3-3 सीटें खाली है। वही इसे लेकर 9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक नोमिनेशन होगा व 28 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। 16 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी वही 20 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिये जाएंगे। वही, मतदाता सूची से उन मतदाताओं का नाम हटाया गया है जिनकी मौत हो चुकी है वही 18 साल या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है। बता दें कि, 2021 में पंचायत चुनाव हुआ था तब पंच के कई पद खाली रह गये थे। जिसके बाद पंच समेत अन्य रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया गया था। वही इसके बाद भी पंच के पद के लिए कई जगहों पर उम्मीदवार नहीं मिले थे। इसलिए चुनाव आयोग से पंचायती राज विभाग ने रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की अनुशंसा की थी।

You may have missed