लोहिया पथ चक्र पर प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका; हुई नोक-झोक, जमकर की नारेबाजी

पटना। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोहिया पथ चक्र-2 का उद्घाटन किया। इसी दौरान मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोहिया पथ चक्र का घेराव करने की कोशिश की लेकिन वहां तैनात पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। गुरुवार को डाकबंगला चौराहा जाम करने की बजाए तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राजद प्रदेश कार्यालय का घेराव कर दिया था। वहीं डेरा डालकर बैठ गई थी। सुबह 8:00 बजे से ही उनका आना शुरू हो गया था। कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी था। सेविका-सहायिका उनसे मुलाकात कर जन्मदिन पर अपनी मांगों पर बातचीत करना चाहती थीं। सुबह 11 बजे के करीब पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया। उनसे धक्कामुक्की और तीखी झड़प होने लगी। इसी बीच कुछ सेविका-सहायिका ने पुलिस पर मिट्टी के ढेले से हमला कर दिया। मिट्टी की धूल उड़ाने लगीं। हालत जब बेकाबू हो गए तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करने के बाद लाठीचार्ज कर दिया। सरकारी कर्मी का दर्जा मिले। सेविका को ग्रेड थर्ड और सहायिका को फोर्थ का दर्जा मिले। सेविका का मानदेय 5950 रुपए है। इसमें केंद्र 4500 और राज्य सरकार 1450 रुपए देती है। वहीं सहायिका का मानदेय 2975 रुपए है। इसमें केंद्र 2250 और राज्य सरकार 725 रुपए देती है। बिहार सरकार सेविका की प्रोत्साहन राशि 1450 से बढ़ाकर 10 हजार और सहायिका का 725 से बढ़ाकर 5 हजार करे। बिहार सरकार 25 हजार सेविका और 18 हजार सहायिका को ग्रेच्युटी का लाभ दे। सेविका का प्रमोशन सुपरवाइजर और सहायिका का सेविका में हो। अनुकंपा का लाभ मिले और बिना इस्तीफा चुनाव लड़ने का अधिकार मिले।

About Post Author

You may have missed