December 9, 2025

सासाराम में हुई हिंसक घटनाओं के कारण अमित शाह का कार्यक्रम रद्द, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

  • अब केवल नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर रात राजधानी पटना पहुंच जाएंगे। हालांकि उनके पटना पहुंचने से पहले बिहार बीजेपी ने एक बड़ी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक सासाराम में हुई हिंसक घटनाओं के कारण गृहमंत्री का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि अब गृह मंत्री केवल नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा है कि, सासाराम में वर्तमान में जो माहौल बना हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके आगे सम्राट ने कहा कि, यह दुर्भाग्य है कि बिहार की सरकार अब सुरक्षा भी मुहैया नहीं करवा पा रही है। सासाराम में हमारे आराध्य सम्राट अशोक की जयंती मनाने को लेकर कार्यक्रम तय था। लेकिन, हमलोग से आग्रह किया गया कि आपलोग वहां अपना कार्यक्रम न करें तो हमें ये कदम उठाया।  सरकार हमें वहां सुरक्षा मुहैया कराने में समर्थ नहीं थी। अमित शाह के आगमन को लेकर सासाराम में भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए थे। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पटना में ही रात्रि विश्राम कर अगले दिन सासाराम के लिए रवाना होते, लेकिन अब वो सासाराम नहीं जाएंगे।

You may have missed