लोजपा(रा) के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया बीआर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस, मंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पटना। डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को लोजपा (रा) के राज्य कार्यालय में धूमधाम के साथ बड़े पैमाने पर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के दोनों मंत्री, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर सभी नेताओं ने डॉः भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाः सत्यानंद शर्मा, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान,युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान,चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डाः अजय कुमार, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल, प्रदेश महासचिव रविरंजन प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, दिनेश राज पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड प्रधान महासचिव मनीष सिंह, शिशिर राय,युवा के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, सरणजीत पासवान, अनुसूचित जाति प्रदेश संगठन मंत्री पियुश पासवान, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली,संगठन सचिव पारस कुमार, प्रदेश मीडीया प्रभारी कुंदन कुमार आदि पार्टी के नेताओ ने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए डॉः भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।


