अखंड वासिनी मंदिर के ओर से चलाया गया गरीबों के बीच भोजन वितरण करने का अभियान

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गया राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान गरीबों को हो रहे दैनिक जनजीवन में परेशानियों को देखते हुए कई स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आकर उनका मदद कर रही हैं।इसी क्रम में गोलघर स्थित अखंड वासिनी मंदिर के तरफ से जरूरतमंद गरीब एवं लाचारों के बीच डिटॉल साबुन,मास्क,सैनिटाइजर तथा पैकेट बंद भोजन सामग्री का वितरण किया गया।अखंड वासिनी मंदिर के पुजारी विशाल तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों को लेकर लगाए गए लॉक डाउन से निम्न आय वर्ग के लोगों को विशेष रूप से संकट हो गया है।सड़कों पर ठेला-रिक्शा चलाने वाले तथा दिहाड़ी कार्य करने वाले वर्ग के लिए बगैर दैनिक आय के दोनों समय का भोजन एक चुनौती है।इसलिए अन्य समाजसेवी संस्थाओं के भाति अखंड वासिनी मंदिर की ओर से गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच भोज्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।मंदिर के तरफ से आगामी 14 अप्रैल लॉक डाउन के खत्म होने तक भौज्य सामग्रियों का वितरण जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि गरीब और लाचारों के तकलीफों को देखते हुए समाज के सक्षम वर्ग के लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए।भोजन वितरण के दौरान अखंड वासिनी मंदिर के पुजारी बाबा विशाल तिवारी,बासुकीनाथ तिवारी,गुलशन कुमार,शंभू सिंह तथा अन्य लोग शामिल थे