झारखंड को जल्द मिलेगी दुसरे AIIMS की सौगात, रांची में होगा AIIMS का निर्माण

रांची, झारखंड। रांची में एम्स खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए झारखंड के इंडस्ट्री डायरेक्टर ने हेल्थ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इसमें रांची में एम्स की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा है। जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने एम्स की स्थापना पर विचार किया है। वही खबर हैं कि जमीन चिन्हित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि रांची के सांसद संजय सेठ ने 28 जुलाई 2021 को PM मोदी से रांची में एम्स खोलने की मांग की थी।

उन्होंने PM को बताया था कि रांची झारखंड की राजधानी है। इस कारण बड़ी संख्या में पूरे राज्य के लोग उपचार के लिए यहां आते हैं। इसके अतिरिक्त झारखंड के आसपास के राज्यों से भी नागरिक अपने उपचार के लिए रांची आते हैं। नागरिकों को रांची में बेहतर उपचार, कम खर्च पर उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से एम्स की स्थापना जरूरी है। जिसके बाद यह माना जा रहा हैं की झारखंड की राजधानी रांची को जल्द ही राज्य के दुसरे एम्स की सौगात मिल जाएगी।

दे‌वघर में इस शुरू हुआ है एम्स

जानकारी के अनुसार, इससे पहले झारखंड देवघर में एम्स  संचालित है। इसका उद्घाटन इस वर्ष ही हुआ है। बता बता दे कि इसे 1100 करोड़ रुपए से तैयार किया गया है। यहां अभी हर रोज 200 मरीजों का उपचार हो रहा है। देवघर का एम्स देश भर में 13वां एम्स है। अगर रांची में एम्स खुलता है तो झारखंड में यह दूसरा एम्स हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed