जमुई में शादी से पहले नाबालिग दुल्हन प्रेमी संग फरार : दो साल से था अफेयर, बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात
जमुई। बिहार के जमुई जिलें में 7 फेरे लेने से ठीक पहले नाबालिग दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वह मुंह धोने का बहाना बनाकर गई थी। वही बाहर प्रेमी इंतजार कर रहा था। दोनों मौका देखकर फरार हो गए। जानकरी के मुताबिक दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। प्रेमी रिश्ते में भाई लगता है, इसलिए शादी के लिए वे राजी नहीं थे। वही यह मामला मंगलवार रात जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दुल्हन के फरार होने की जानकारी बारातियों को लगी। वही उन्होंने घंटों तक बवाल मचाया। फिर बिना दुल्हन के वापस लौट गए। वहीं घटना के बाद परिजन ने थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकरी के मुताबिक लड़की की उम्र 17 साल है। प्रेम प्रसंग की वजह से परिवार ने शादी देवघर के संथाली गुलजार मोहल्ला निवासी विकास कुमार के साथ तय कर दिया। मंगलवार की रात दोनों की शादी होने वाली थी। दूल्हा बारात के साथ नाचते गाते दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा। वही लड़की पक्ष बारातियों के स्वागत में लगा रहा। जयमाला और सात फेरों की तैयारी चल रही थी। वही इसी दौरान लड़की ने मुंह धोने की बात कहकर निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन की फरार होने की खबर सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लड़की फरार होने की बात पता लगने के बाद बाराती पक्ष आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। बाद में बिना दुल्हन के ही लौट गए। वही इस घटना को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत हुआ था। इसमें दोनों को अलग कर दिया गया था। दोनों तरफ से केस भी दर्ज हुआ था, लेकिन शादी की कुछ माह पूर्व दोनों पक्ष के आपसी सहमति से केस उठा लिया था।


