आरा में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या,अपराधियों ने प्रशासन को दी चुनौती

आरा।बिहार में सरकारी दावों के विपरीत अपराधी प्रतिदिन विधि व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।हत्या,लूट जैसे जघन्य अपराध प्रदेश के विभिन्न जिलों में बदस्तूर जारी है।आज अपराधियों ने आराम एक महिला की दिनदहाड़े हत्या कर प्रशासन के दावों पर पूर्ण विराम लगा दिया।वारदात आरा जिले के उदवंतनगर थाना इलाके के सेवगार गांव की है।जहां बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े सड़कों पर दहशत पैदा करते हुए एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।मृतक महिला कृष्णा पासवान की पत्नी देवंती देवी बताई जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का हत्या करने वाले अपराधियों से पूर्व से विवाद चला रहा था। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक महिला को किसी केस में सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच आरंभ कर दिया है।महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।