November 14, 2025

गया में गाड़ी में बंदकर युवक की जिंदा जलाकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिहार। गया जिले के राजगीर जठियन मुख्य मार्ग पर अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड सारसु पंचायत के तपस्वी नगर एव मिर्चाईगंज के बीच में गुरुवार की रात एक बोलोरो गाड़ी में एक व्यक्ति को गाड़ी में बंद कर गाड़ी में आग लगा दी गई। गाड़ी सहित व्यक्ति भी जल गया। बताया जाता है कि राजगीर जेठियन मुख्य मार्ग 100 गज अंदर जंगल में एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया है। इसकी सूचना पर शुक्रवार की सुबह आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे। गाड़ी का मुआयना किया लेकिन घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला।

आपस में यह चर्चा करते देखे गए कि आखिर जंगल में यह गाड़ी कैसे आई, गाड़ी में कौन व्यक्ति था और यहां कैसे पहुंचे। यह फिलहाल अपुष्ट है। वही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मुख्यालय से घटनास्थल करीब 20 किलोमीटर दूरी होने के कारण पुलिस पदाधिकारियों को पहुंचने में काफी वक्त लगा। फिर भी शुक्रवार सुबह नौ बजे पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed