सिंगापुर जाने से पहले जगदानंद सिंह पर इस सप्ताह बड़ा फैसला करेंगे लालू यादव, तेजस्वी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पटना। राजद के प्रदेश अध्यक्ष पर जगदानंद सिंह बने रहेंगे या किसी और को इसकी जिम्मेदारी दी जायेगी, इस पर अंतिम फैसला इसी सप्ताह हो जाने की उम्मीद है। सिंगापुर जाने से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पार्टी से संबंधित सभी पेंडिंग फाइल को निबटा लेना चाहते हैं। इसके लिए वो पार्टी नेता तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर रहे हैं। बताया जा रहा हैं की पार्टी के शीर्ष स्तर पर विचार मंथन हो रहा है। दरअसल राजद में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उहापोह की स्थिति होने से न तो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो पा रहा है और न ही संगठन की गतिविधियां प्रभावी तौर पर आगे बढ़ पा रही हैं। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को निर्णय लेना जरूरी हो गया है। वही राजद सुप्रीमो अपने नजदीकियों से इस बारे में विमर्श कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में राजद के अंदर चल रहे बड़े सियासी गतिरोध का पटाक्षेप हो जाये। इधर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाना लगभग तय हो गया है।
प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे जगदानंद सिंह
राजद के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपने प्रदेश कार्यालय आये 40 दिन से अधिक समय हो चुका है। हालांकि इस अवधि में वह अपने इलाज के लिए दो बार पटना आ चुके हैं। अधिकतर समय वह गांव ही रहे हैं। वही इस बीच संभवत: एक बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जगदानंद सिंह का संवाद हो चुका है। हालांकि क्या बात हुई, यह बात बाहर सामने नहीं आ सकी है।

About Post Author

You may have missed