February 23, 2026

नालंदा : 5 महीने पहले दुल्हन बनी नवविवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर की आत्महत्या, परिजनों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

मृत महिला की फाइल फोटो

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में एक संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव की है मृतका प्रदुम्न राम की (18) वर्षीया पत्नी छोटी कुमारी है। घटना के संदर्भ में मृतका के मायके वाले पावापुरी ओपी क्षेत्र के पोखरपुर गांव निवासी ने बताया कि शादी के बाद मोटरसाइकिल और पैसे की डिमांड ससुराली परिवार के द्वारा किया जाता रहा। जिसके बाद शनिवार को फांसी लगा ससुराली परिवार ने हत्या कर दी पड़ोस के लोगों के द्वारा इसकी जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग छोटी कुमारी के ससुराल पहुंचे घर के सभी सदस्य घटना के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा हैं की इसी वर्ष 5 महीने पूर्व छोटी कुमारी की शादी प्रदुमन कुमार के साथ हुई थी। ग्रामीणों की माने तो उसने आत्महत्या कर ली है। 5 महीना पूर्व ही पावापुरी मंदिर में शादी हुई थी। वही ग्रामीणों की माने तो पारिवारिक कलह में विवाहिता ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं।

You may have missed