February 24, 2026

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, 1.5 किलो सोना जब्त

पटना। राजधानी के पटना एयरपोर्ट से सोने की तस्करी करते हुए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई सीमा शुल्क अधिकारियों ने की। गिरफ्तार यात्रियों के पास से तस्करी कर लाए जा रहे डेढ़ किलो सोना भी बरामद किया गया है। उक्त सोने की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई गई है। उक्त कार्रवाई को लेकर बताया गया कि सीमा शुल्क अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे इंडिगो की उड़ान से अहमदाबाद से पटना आ रहे किसी यात्री के पास सोना है। विमान के पटना पहुंचने पर एयरलाइंस कर्मियों की मदद से संबंधित तीन यात्रियों की पहचान की गई। पुष्टि होने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया। इन यात्रियों के नाम हितेश जैन, अरुण व मऊ आरिफ बताए जा रहे हैं। वही तलाशी के दौरान, यात्रियों में से एक ने बैरिकेडिंग क्षेत्र से बाहर कुछ रखा। यह सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा देख लिया गया था। वही सीमा शुल्क अधिकारियों ने उस वस्तु को बरामद कर लिया। भौतिक जांच में यह पुष्टि की गई कि उसमें सोना रखा था और लगभग 1.5 किलोग्राम उसका वजन था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने उक्त सोना जब्त कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया हैं।

You may have missed