November 14, 2025

 बाढ़ एवं सुखाड़ के समस्या को लेकर चिराग ने महागठबंधन सरकार को घेरा, बोले- प्रत्येक वर्ष बाढ़ एवं सुखाड़ के नाम पर अरबों रुपए का हो रहा घोटाला

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने बाढ़ एवं सुखाड़ के समस्या का स्थाई निदान बिहार सरकार द्वारा नहीं किए जाने पर कहा कि बिहार में बाढ़ एवं सुखाड़ के भयावह स्थिति के लिए बिहार सरकार जिम्मेवार है। वही उन्होंने कहा की 17 वर्षों के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने यदि बाढ़ एवं सुखाड़ के स्थाई समस्या का निदान किया होता तो आज बिहार की स्थिति ऐसा नहीं रहती। बिहार में प्रत्येक वर्ष बाढ़ एवं सुखाड़ के नाम पर राहत कार्य चलाने में अरबों रुपए का घोटाला करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार और इनके पदाधिकारी लगातार करते आ रहे हैं। वही सरकार भ्रष्टाचार से अर्जित राशि इकट्ठा करने में लगी रहती है।

यदि सरकार बाढ़ एवं सुखार के स्थाई रूप से निदान करती, नदी को नदी से जोड़ी होती, नदियों की गहराई कराई होती, नदियों में कलभट और कैनाल बनाकर सूखाग्रस्त जिलों में सभी खेतों में सिंचाई के लिए जल प्रबंधन किया होता तो आज न तो सुखाड़ की मार बिहार के लोग झेलते और नहीं बाढ़ की त्रासदी। वही उन्होंने आगे कहा की नदी को नदी से जोड़ने और कलभट बनाकर कैनाल में पानी देने का काम जहां होती वही बड़े पैमाने पर विद्युत उत्पादन भी होता। बिहार सिंचाई, जल स्त्रोत और विद्युत के मामले में 17 वर्षों में आत्मस्वालंवी हो गया होता। सरकार के पास संकल्प शक्ति का अभाव है। इसीलिए काम नहीं करना चाहती, सिर्फ बात और थोथी दलील से सरकार चलाना चाहती है।

You may have missed