January 29, 2026

बिहार से जल्द ही होगी सीएम नीतीश की विदाई, जल्द बांध लीजिये बोरिया-बिस्तर : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार में एक महीने के अंदर नीतीश कैबिनेट से दो-दो मंत्रियों के द्वारा इस्तीफा देने के बाद से यह सवाल उठने लगा है। आज कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंपा है। अब विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार अब बोरिया बिस्‍तर बांध लें। राजद ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में  नीतीश कुमार का क्या हश्र होने वाला है, इसकी पूरी पटकथा राजद की ओर से लिखी जा चुकी है। वही इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। कार्तिकेय सिंह पर कई मुकदमे दर्ज थे और वह एक मामले में फरार चल रहे थे। इसके बावजूद कार्तिकेय सिंह को आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया था। लेकिन उनके मंत्री बनने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया। विभाग बदले जाने के कुछ दिन बाद कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। अब तक नीतीश सरकार के दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और दोनों आरजेडी कोटे से हैं।

You may have missed