September 16, 2026

फतुहा में विकासशील इंसान पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र के सम्मसपुर स्थित त्रिवेणी संगम पर विकासशील इंसान पार्टी द्वारा बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान वीआइपी पार्टी के जिला प्रवक्ता नागेंद्र कुमार साहनी के नेतृत्व मे चलाया गया। इस अवसर पर 287 महिला-पुरुष को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी । मौके पर विभिन्न दलों के सदस्यों ने भी सदस्यता ली। इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष अर्जुन साहनी, युवा जिलाध्यक्ष शशिरंजन निषाद, जिला उपाध्यक्ष राजन चौधरी, जिला प्रवक्ता आजाद साहनी, युवा सचिव मुकेश कुमार साहनी, रौशन साहनी, रामबाबू साहनी, शंकर साहनी,नेपाली साहनी, निर्मला देवी, संगीता देवी, सोनी देवी, रानी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

You may have missed