September 15, 2026

PATNA : रॉयल स्नूकर टूर्नामेंट का विधायिका ने किया उद्घाटन, 5 राज्यों के खिलाड़ी ले रहे भाग

पटना। राजधानी पटना के जंक्शन स्कूनर क्लब में गुरूवार को रॉयल स्नूकर टूर्नामेंट का उद्घाटन महनार की विधायिका वीणा सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बिहार सहित 5 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। चार दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। जिसमें विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। इस खेल के प्रति युवाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन क्लब के संस्थापक राजा सिंह और कई वर्षो तक नेशनल खेल चुके वैभव मेहरा के प्रयास से किया जा रहा है।

You may have missed