समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में भीड़ ने की पिता-पुत्र की पिटाई, तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मंगलवार को प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। कुछ लोगों ने मनीष कुमार एवं उसके पिता राजेश दास को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में घटनास्थल से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनकी पहचान मोहनपुर निवासी गणेश दास, गोरख दास, दुर्गा दास के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए लोग लड़की पक्ष के हैं। उनके पास से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया  है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर राजेश के पुत्र मनीष को पकड़ कर कुछ लोगों ने एक घर में बंद कर पिटाई की थी। इसकी सूचना पर पहुंचे उसके पिता को भी लोगों ने मारा पीटा। जिसकी शिकायत लेकर लड़का पक्ष के लोग मुफस्सिल थाना पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस गांव में आरोपित को पकड़ने गयी तो लोगों ने पुलिस को विरोध झेलना पड़ा।  थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट की घटना हुई है। छानबीन जारी है।

You may have missed