गौरीचक में गला दबाकर महिला की हत्या,मृतका के पति समेत सभी ससुराल वाले फरार,पुलिस जांच में जुटी

फुलवारीशरीफ।गौरीचक के अहियाचक में तीस वर्षीया विवाहिता महिला की हत्या ससुराल वालों ने कर दी।इसकी सुचना मिलते ही मौके पर गौरीचक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पूरे मामले में मृतका के ससुराल वाले संदेहास्पद स्थति में हैं क्योंकि वारदात रविवार की आधी रात में होने के बावजूद पुलिस को इसकी सुचना सोमवार की शाम में दिया गया। विवाहिता की हत्या का आरोप उसके भाई सुजीत कुमार ने लगाते हुए बहनोई , श्वसुर , सास समेत अन्य ससुरालवालों को नामजद कराते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात बताई है।वहीँ घटना के बाद मृतका के पति श्वसुर सहित अन्य घरवाले फरार हो गये।पुलिस लाश के पास ही मौके पर रस्सी और कुर्सी रखे होने की बात स्वीकार किया है।बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तिश में जुट गयी है और फरार आरोपितो की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका का पति सिंटू खेती बाड़ी करता है |
जानकारी के मुताबिक नालंदा के चिकसोहरा थाना के विजयगढ़ गाँव निवासी हंस सिंह की बेटी पुनम की शादी वर्ष 2011में गौरीचक के अहियाचक निवासी शर्मा नन्द सिंह के बेटे सिंटू के साथ हुयी थी। शादी के बाद दम्पति को दो बेटे आयुष (4 वर्ष ) व पियूष ( 2 वर्ष ) हुए। पूनम देवी के भाई सुजीत कुमार ने बताया की रविवार की रात आठ बजे उनकी अपनी बहन से अंतिम बार बातचीत मोबाइल पे हुआ था लेकिन बहन ने कोई विवाद की बात या कोई अनहोनी की आशंका जाहिर नही किया था।मृतका के भाई सुजीत ने बताया की आधी रात करीब ढाई बजे बहनोई के बड़े भाई रिंटू ने उसे कॉल कर बोला की जल्दी से आ जाइये यहाँ आफत आ गया है |जब वह पहुंचा तो देखा की उसकी बहन की लाश उसके बेडरूम के बगल वाले कमरे में जमीन पर रखा हुआ था।सुजीत ने पुलिस को यह भी बताया है की बहन की लाश देखने के बाद वह अपने परिवार वालों को सुचना देने में लगा हुआ था। जिससे पुलिस को खबर समय पर नही कर पाया।सुजीत ने बताया की कभी दहेज़ की डिमांड भी नही किया गया था और न ही कोई झगड़ा की ही जानकारी बहन ने मायके वालों को दिया था।अचानक बहन पुनम की हत्या क्यों ससुराल वाले कर दिए उसे समझ में नही आ रहा है | सुजीत ने बहन के पति सिंटू , शवसुर शर्मा नन्द समेत अन्य ससुराल वालो पर गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।वहीँ थानेदर दिनेश कुमार ने बताया की घटना रविवार की आधी रात की बताई जा रही है लेकिन पुलिस को सुचना सोमवार की शाम दी गयी। इतना ही नहीं पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो लाश जमींन पर रखा हुआ था और पास ही में एक कुर्सी और रस्सी भी पड़ा हुआ था।उन्होने मृतका के गले पर किसी तरह के निशान नही होने और नाक से झाग निकलने की बात कही है।थानेदार ने कहा की पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मामला हत्या का है या आत्म हत्या का है।हालाँकि मायके वाले परिजन हत्या कर दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं।परिजनों का फर्द ब्यान के लिए पुलिस आफिसर रामा शंकर ठाकुर को एनएमसीएच भेजा गया है।

You may have missed