August 27, 2026

PATNA : करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मनेर। विद्युत विभाग की लापरवाही से एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान पटना के मनेर थाना क्षेत्र के नीलकंठ टोला गोरैया स्थान निवासी मुकेश राय की पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लगभग 8 बजे शौच जाने के क्रम में एलटीएस बिजली का चालू तार गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में आने से मनोरमा देवी, उम्र लगभग 26 की मौके पर मृत्यु हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी एवं आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की एवं उन्होंने सरकार से मांग किया है कि बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की जान गई है, जो भी दोषी हो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

You may have missed