महिला की मौत से नाराज लोगों नर्सिंग होम में किया हंगामा, दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, वर्दी फाड़ी
डॉक्टर की लापरवाही से महिला के पेट में छूट गयी थी कैंची

फुलवारी शरीफ । जानीपुर में एक दारोगा की लोगो जमकर पिटाई कर दी. नाराज लोगों ने दारोगा की वर्दी तक फाड़ दी. जानीपुर के निजी नर्सिंग होम में एक महिला की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे थे और उसी हंगाम को शांत करने दारोगा साहब नर्सिंग होम गए हुए थे. हालांकि दारोगा साहब लोगों को तो समझा नहीं पाए उल्टे मरीज के परिजनों ने उनकी ही पिटाई कर वर्दी फाड़ दी. बताया जा रहा है कि एक महिला को दुर्घटना के बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला मरीज के पेट में कैंची छूट गई. बाद में दोबारा महिला की हालत खराब होने के बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई. इसी बात से नाराज महिला के परिजनों ने जानीपुर के नर्सिंग होम में जमकर हंगामा मचाया. इसी हंगामे को शांत करने दारोगा साहब वहां पहुंचे थे ।
क्या है पूरा मामला
मामला यह है कि एक माह पहले मसौढी के करायचकिया गांव निवासी पांचो रविदास की 50 वर्षीय सीता देवी के बच्चादानी का आपरेशन जानीपुर मे किसी नर्सिंग होम मे हुआ था । आपरेशन के बाद महिला घर चली गयी । पांच दिन पहले महिला को फिर पेट में दर्द उठा और सीधे पीएमसीएच इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत बुधवार को हो गयी। मृतक के परिजनो ने बताया कि जानीपुर के किसी नर्सिंग होम मे बच्चा दानी का आपरेशन हुआ । पीएमसीएच के डाक्टरों ने अलट्रासाउंड कराया तो मालूम हुआ कि पेट ही मे कैंची छूट गयी है और साथ ही मरीज को खून की काफी कमी है ।इसी बात से लोग उग्र होकर हंगामा करने लगे ।हंगामा होता देख कर पुलिस पहूंची तो लोग और उग्र हो गये।दरोग पंचम कुमार की जम कर पिटायी कर दी। जिससे वह घायल हो गये । उनका इलाज एम्स में चला। वह भी खतरे से बाहर है। इस दौरान पुलिस ने कई लोगो को हिरासत मे लिया। मृतक के परिजन और पुलिस के बीच समझौता हो गया। हिरासत मे लिये गये सभी लोगों का छोड दिया । थानेदार राजीव रंजन ने बताया कि किसी ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुयी थी। मामला शांत हो गया।

