महिला दिवस पर बोले जीतन राम मांझी- पार्टी के सभी सदस्यों को मिलेगा परिचय पत्र, पुरुषों को भी महिलाओं के लिए करना चाहिए व्रत

पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गीता पासवान द्वारा महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन 12 एम स्ट्रैंड रोड में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रफुल्ल मांझी की मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री मांझी ने कहा कि हमारे देश में महिला एक शक्ति के रूप में पूजी जाती रही हैं। जिस दिन महिला अपनी आत्मशक्ति को समझेगी, उस दिन से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रुक जाएगा। कहा कि महिलाएं पति और परिवार के लिए व्रत करती हैं। पुरुषों को भी महिलाओं के लिए व्रत करना चाहिए। सभी को महिलाओं के प्रति हमेशा सकारात्मक सोच रखना होगा।
इस दौरान मांझी ने कहा कि पार्टी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ें। सभी महिलाओं को पार्टी के द्वारा परिचय पत्र दिया जाएगा। उस पर्चे पत्र के साथ पार्टी के नेता एवं महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे तो उनका निदान पार्टी स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री, प्रवक्ता दानिश रिजवान, दीपक ज्योति, सुनीता अशोक, पार्वती देवी, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।

You may have missed