September 19, 2026

मोकामा: ट्यूशन जा रही 5 छात्राओं को पिकअप ने कुचला, एक की मौत, 4 घायल

बाढ़/मोकामा। मराँची थानाक्षेत्र अंतर्गत मालपुर पंचायत की मालपुर निवासी 5 स्कूली छात्राएं सुबह सुबह ट्यूशन के लिए रामपुर डुमरा जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने सबको कुचल दिया। जिससे रूपम कुमारी, पिता धनंजय पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकी पवन कुमारी , साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी एवं वर्षा कुमारी को गंभीर अवस्था मेें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। जबकी चालक पुलिस हिरासत में है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में खुलासा करते हुए कहा था कि देश में  करीब 30 फीसदी ड्राइवर फर्जी लाइसेंस के साथ चल रहे हैं।

You may have missed