September 19, 2026

पालीगंज में आशा कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म,आरोपी ने पुलिस पर तानी पिस्टल

पालीगंज । पालीगंज अनुमंडल रानी तालाब थाने के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर आशा कार्यकर्ता के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता किसी मरीज को इंजेक्शन देकर वापस घर लौट रही थी। आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर जब रानीतालाब थाने के एएसआई शंभु कुमार आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंचे तो बदमाश ने पुलिस जवान पर पिस्टल तान दी। किसी तरह सूझबूझ से एएसआइ ने आरोपित छोटकीपुरा निवासी प्रेमरंजन साव को गिरफ्तार किया। उसके पास से कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को गांव की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय भी काफी ड्रामा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक रानी तालाब थाने के एक गांव से दोपहर करीब तीन बजे मरीज का इलाज कर आशा कार्यकर्ता वापस लौट रही थी। इसी दौरान प्रेम रंजन साव ने उसे हथियार के बल पर बंधक बना लिया। आरोपित उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसके बाद रानीतालाब थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

You may have missed