February 26, 2026

BARH : पुलिस ने घर पर छापामारी कर दो अपराधी को किया गिरफ्तार, देशी रायफल बरामद

बाढ़। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष समकालिन अभियान के तहत पटना के मोकामा थाना क्षेत्र में लगातार सघन छापामारी की जा रही थी। इसी कम में बीते गुरूवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और घर में छुपाकर रखे गए एक देशी रायफल बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत घघरिया टोला वार्ड नं.-1 के कन्हाईपुर गांव निवासी महेश्वर यादव का पुत्र श्रवण यादव तथा उसी गांव के स्व. बालेश्वर राय का पुत्र जगदम्बी राय अवैध हथियार घर पर लाया है तथा छुपाकर रखा है, जिसे बेचने के लिए वह ग्राहक का तलाश कर रहा है। सूचना के उपरान्त एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उसके बाद मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदम्बी राय के घर का घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ के बाद स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर जगदम्बी राय के घर से बक्सा में छुपाकर रखा 315 बोर का एक देशी रायफल बरामद किया गया है।

You may have missed