February 11, 2026

पश्चिम चंपारण में सामने आया हैवानियत का मामला, दो दोस्तों ने शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप के बाद की हत्या

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। एक विवाहिता के साथ दो युवकों ने गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही उसके शव को गन्ने के खेत में फ़ेंक दिया। बाद में जब ग्रामीणों ने शव पड़ा हुआ देखा तो अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर घंटों बवाल काटा। हंगामा तब शांत हुआ जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, घटना रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया गांव की है जहां 35 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव बेलौरा सरेह में एक गन्ना के खेत में पड़ा मिला। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।

वही उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। शव बरामद होते ही उसके गांव और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और शव को बेलौरा चौक स्थित मुख्य पथ पर रखकर दो घंटे तक जाम किए रखा। बताया जा रहा कि विवाहिता घास काटने के लिए घर से निकली थी। उसका पति बाहर में रहकर काम करता है। जब रात तक वह नहीं लौटी तो उसके बच्चे बेचैन हुए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुटे। सारी रात खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला. आखिरकार सुबह शव मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए।

You may have missed