August 20, 2026

बक्सर के डुमरांव में निजी बैंक से हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 7.3 लाख रुपये

बक्सर । जिले के डुमरांव थाने के नंदन गांव में स्थित निजी बैंक से मंगलवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने 7.3 लाख रुपये लूट लिए। घटना में गार्ड घायल हो गया है। निजी बैंक का नाम उत्कर्ष फाइनेंस है। इसी की शाखा में लूटपाट की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई। इसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

You may have missed