UP में महिला मुख्यमंत्री ही दिला सकती है महिलाओं को न्याय : संजीव सिंह
पटना। उत्तरप्रदेश में महिला मुख्यमंत्री बनेंगी तभी महिला के मान सम्मान और इज्जत की रक्षा होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी में आयरन लेडी इंदिरा गांधी के सारे गुण हैं। प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कार्य कर रही हैं। उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक और सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
श्री सिंह यूपी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जुमलेबाज सरकार अडानी के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारी खत्म होगी। हम जागरूक होंगे तो प्रदेश में बहुमुखी विकास होगा। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव दोनों महत्वपूर्ण हैं। आगे कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बताया कि योगी और मोदी से सभी जाति के धर्म के लोग दुखी हैं।


