September 14, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 व्यक्ति की मौत, 11 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को 2 व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 11 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में नवादा के 58 वर्षीय राजेन्द्र सिंह जबकि वैशाली की 65 वर्षीय नर्मदा देवी कि मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, नालंदा, अरवल, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, सीतामढ़ी के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 1 व्यक्ति ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed