September 15, 2026

PATNA : मंत्री नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा पंचतत्व में विलीन, शव यात्रा में उमड़ा सैलाब, लोगों ने दी अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई

पटना। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता स्व. मीरा सिन्हा की अंत्येष्टि बुधवार को पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट संपन्न हो गई। मीरा सिन्हा को अग्नि उनके पुत्र मंत्री नितिन नवीन ने दिया। मां को अग्नि देने के दौरान उनके आंखों में आंसू छलक पड़े।

बता दें मीरा सिन्हा का देहांत दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीते सोमवार को इलाज के दौरान हो गयी थी। 67 वर्षीय मीरा सिन्हा स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पत्नी थीं। स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी पटना से चार बार विधायक चुने गए थे। नवीन सिन्हा के संघर्ष के सहभागी रही उनकी पत्नी मीरा सिन्हा का जीवन कठिन और चुनौतियों से भरा रहा था। वर्तमान में उनके पुत्र पथ निर्माण मंत्री सह बांकीपुर विधायक नितिन नवीन के अलावे दो बेटियां भी हैं। अपने पीछे स्व. मीरा सिन्हा भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
बुधवार की सुबह आठ बजे राजधानी पटना के डाकबंगला स्थित बंदर बगीचा स्थित मंत्री नितिन नवीन के सरकारी आवास से स्व. मीरा सिन्हा की अंतिम यात्रा शुरू हुई। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का सैलाब शव यात्रा के साथ चल रहा था। रास्ते में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा के ऊपर पुष्पवर्षा करते हुए स्व. मीरा सिन्हा को अश्रुपूर्ण विदाई दी।


इसके पहले शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने सुबह में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू विधान पार्षद संजय सिंह बंदर बगीचा स्थित आवास पर पहुंचे थे, तो वहीं दीघा घाट पर केन्द्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सह संगठन मंत्री शिवनारायण महतो, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री जीवेश मिश्र, विधायक व पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, अरुण सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, राणा रणधीर के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed