फतुहा : सरसों तेल के रैपर लगा कार्टून में विदेशी शराब की हो रही तस्करी, वैन से 1056 लीटर शराब जब्त
फतुहा। शुक्रवार की अर्ध रात्रि पटना फोरलेन पर पुलिस को देख चालक अपने पिकअप वैन को जेठुली ग्रामीण पथ में घुसा दिया। जैसे ही पुलिस नजदीक आयी तो उसने पिकअप वैन को गढ्ढे में लुढ़का दिया तथा वैन से कूदकर फरार हो गया। जब पुलिस ने गढ्ढे में लुढकी वैन की तलाशी ली तो दंग रह गई। वैन में शुद्ध कच्ची घानी सरसों तेल के रैपर लगा कार्टून में विदेशी शराब लोड थी। यह विदेशी शराब इम्पीरियल ब्लू कंपनी की थी। सरसों तेल की रैपर हटाने के बाद पुलिस को 88 कार्टून विदेशी शराब यानी 1056 लीटर शराब मिले। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बतायी जाती है। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। यह शराब होली में खपाने के लिए मंगायी गयी थी। हालांकि शराब कहां से आ रही थी तथा कहां डिलीवर होना था, यह पुलिस नहीं बताई।


सूत्रों के अनुसार, यह शराब की खेप फतुहा के ही किसी क्षेत्र में डिलेवरी होनी थी। पुलिस ने सभी शराब की कार्टून को थाने ले आई है। दरअसल बीते रात्रि मद्ध निषेध विभाग की टीम को यह सूचना मिली थी कि फोरलेन पर शराब की खेप आने वाली है। इसके बाद मद्ध निषेध विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस फोरलेन पर गश्ती करनी शुरू कर दी। इसी दौरान चालक पुलिस गश्ती को देख अपनी वैन को जेठुली ग्रामीण पथ पर मोड़ दिया।

