लालू का CM पर हमला, कहा- नीतीश हैं संघ के प्यादे और छोटा रिचार्ज
पटना। बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए पुलिसिया कार्रवाई को लेकर पूरा विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहा है। विपक्ष के सभी नेता आज बिहार विधानसभा के बाहर समानांतर सत्र चलाया। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है और उन्हें संघ का प्यादा करार दिया है। लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘संघ की गोद में खेलने वाला नीतीश संघ का प्यादा और छोटा रिचार्ज है।’ अपने ट्वीट के साथ उन्होंने संघी गुंडा नीतीश हैशटैग का इस्तेमाल किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश के इशारे पर विधायकों पर लात घूंसे, महिलाओं की साड़ी खुलवाना, गालियां दिलवाने का काम किया गया।


