February 16, 2026

BIHAR : किसानों की मांग को लेकर राजभवन मार्च मंगलवार को, अशोक धावले करेंगे संबोधित

पटना। किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा मंगलवार को आयोजित पटना के राजभवन मार्च में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के नेता अशोक धावले किसानों को संबोधित करेंगे। विगत दिनों महाराष्ट्र से हजारों किसान इनके नेतृत्व में लंबी दूरी तय करके दिल्ली बॉर्डर पर हजारों किसानों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए डटे हुए हैं। कल आयोजित मार्च में बिहार के किसानों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के किसान विरोधी रुख की जानकारी देंगे। धावले के अलावा किसान सभा के बिहार के अध्यक्ष ललन चौधरी, राज्य महासचिव विनोद कुमार सहित बिहार के विभिन्न किसान संघठन के नेता संबोधित करेंगे। पटना के गांधी मैदान से दिन के 12 बजे मार्च निकलेगा।

You may have missed