February 16, 2026

PATNA : बिजली के खंभे से टकराकर ठेकेदार की मौके पर मौत, नौबतपुर का था रहनेवाला

पालीगंज। मंगलवार की देर रात पटना के खिरीमोड़ थाना अंतर्गत इमामगंज बाजार स्थित सूर्य मंदिर के पास सड़क पर रखे बिजली के खंभे से टकराकर ठेकेदार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी उदय शंकर शर्मा के पुत्र रवि कुमार अरवल के एक सीमेंस कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदार के रूप में कार्य करते थे। मंगलवार देर रात वह बाइक पर सवार होकर अरवल-जहानाबाद मुख्य सड़क से गुजर रहा था। जैसे ही वह पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के इमामगंज बाजार स्थित सूर्य मंदिर के पास पहुंचा की सड़क पर रखे बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में रवि कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खिरीमोड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस मामले में खिरीमोड़ पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may have missed