February 16, 2026

PATNA : पुरूष सिपाही ने महिला सिपाही को होटल में बुलाकर किया गंदा काम, सिपाही पति ने दर्ज करायी एफआईआर

पटना। राजधानी पटना से ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यह मामला अपने आप में संभवत: बिहार का पहला मामला है। जब पीड़ित महिला, उसका पति और बलात्कार का आरोपी, तीनों ही सिपाही हैं। एक महिला सिपाही को एक पुरूष सिपाही ने होटल में बुलाकर बलात्कार किया है। यह मामला जैसे ही सामने आया पुलिस महकमा में खलबली मच गई। हालांकि आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीएमपी-5 की महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है। सिपाही बहाली की प्रक्रिया गर्दनीबाग हाईस्कूल में चल रही है। वहीं सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। जबकि, बलात्कार का आरोपी सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है। वह बिहार पुलिस में सिपाही है। राजीव और महिला सिपाही एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। सोमवार को राजीव पटना आया हुआ था। उसने राजीव नगर थाना इलाके में एक होटल में कमरा लिया। इसके बाद उसने महिला सिपाही को मिलने के लिए कॉल कर होटल में बुलाया। अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला सिपाही राजीव से मिलने के लिए पहुंची। बातचीत के बाद दोनों होटल के कमरे में चले गए। दूसरी तरफ सिपाही पति भी अचानक से पटना आ गया। जब उसने अपनी पत्नी को खोजा, पर वो नहीं मिली। इसके बाद जब उसे कुछ लिंक मिला तो तलाश करते हुए वो होटल पहुंचा। इसके बाद सारा मामला सामने आया। इस मामले में महिला के सिपाही पति ने राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। राजीव पर आरोप लगाते हुए पति ने लिखा कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर वो होटल ले गया और वहीं पर उसका बलात्कार किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may have missed