February 16, 2026

PATNA : देशी दारू लोडेड आटो व धंधेबाज धराए

फुलवारी शरीफ। पटना के बेउर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बेतौरा रोड में एक आटो को तलाशी के बाद जप्त कर लिया। पुलिस को आटो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुआ है, साथ ही पुलिस ने शराब ले जा रहे धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार फूलचंद चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया शराब धंधेबाज नीतीश कुमार मसौढ़ी इलाके से पटना में बेचने के लिए आटो से दारू लेकर जा रहा था। शातिर धंधेबाज पुलिस की नजरों से बचने के लिए मेन रोड छोड़कर इस ग्रामीण सड़क से माल लेकर निकलने की फिराक में था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। आटो से 120 लीटर देशी महुआ दारू बरामद किया गया है।

You may have missed