महाप्रबंधक ने जारी किया पूर्व मध्य रेल का वर्ष 2021 का ई-कैलेंडर
हाजीपुर। महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेल का वर्ष 2021 का ई-कैलेंडर जारी किया। पूर्व मध्य रेल से जुड़े सभी हितधारक ई-कैलेंडर का लाभ उठा सकते हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार जारी ई-कैलेंडर के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस वर्ष का ई-कैलेंडर पूर्व मध्य रेल के कुछ अति महत्वपूर्ण रेल पुलों को समर्पित है।


इनमें मुख्य हैं…
प्रधानमंत्री द्वारा 18.09.2020 को राष्ट्र को समर्पित कोसी रेल महासेतु, सोन नदी पर निर्मित भारतीय रेल का सबसे लंबा तिहरी लाइन का रेल पुल, पटना और सोनपुर को जोड़ता हुआ जेपी सेतु, किउल और लखीसराय के बीच नवनिर्मित किउल ब्रिज, मुंगेर में गंगा नदी पर निर्मित रेल पुल और बरौनी तथा मोकामा को जोड़ता राजेंद्र पुल। ये सभी रेल पुल यात्री सुविधा केदृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

