February 16, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दो दिवसीय बिहार दौरे पर, जानें क्या है कार्यक्रम

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दो दिवसीय बिहार दौरे पर मंगलवार की रात पटना पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्री चौबे भागलपुर और दरभंगा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें दरभंगा एम्स के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण करना शामिल होगा।
अश्विनी चौबे के मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि बुधवार 23 दिसंबर को श्री चौबे ट्रिपल आईटी भागलपुर में आयोजित वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वे वृंदावन हॉल, तिलकामांझी, भागलपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। भागलपुर मेडिकल कॉलेज में निर्मित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का भी वे निरीक्षण करेंगे और इसके उपरांत भागलपुर जिला अतिथि गृह में सिविल सर्जन, भागलपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का समीक्षा करेंगे।
वहीं अगले दिन 24 दिसंबर को श्री चौबे दरभंगा में बनने वाले एम्स के चयनित स्थल का केंद्र और बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह दरभंगा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित हेल्थ रिसर्च कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा से ही श्री चौबे वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

You may have missed