February 16, 2026

PATNA : 29 दिसंबर को हजारों किसान राजभवन का करेंगे घेराव, धान की नहीं हो रही सरकारी खरीद

पटना। बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने पे्रस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जहरीले प्रचारों का जवाब देते हुए लाखों किसानों ने कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली को घेर रखा है। अगर सरकार किसानों की नहीं सुनती है तो पूरे राज्य का चक्का जाम किया जायेगा। वहीं 29 दिसंबर को किसान पटना में राजभवन का घेराव करेंगे।
उन्होंने कहा है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील मोदी ने बिहार में एपीएमसी कानून के खत्म होने के बाद किसानों में खुशहाली का जिक्र कर अपनी सरकार का पीठ थपथपाने और राज्य के किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। वर्ष 2006 में बिहार में एपीएमसी कानून के खात्मे के बाद बिहार के किसान अपने उत्पादित अनाजों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिये अभिशप्त हैं।
समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर से सब्जी उत्पादकों की जो तस्वीरें आई है, वे इस बात की पुष्टि करती है कि किसानों को बेसहारा छोड़ दिया गया है। आज धान की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है और किसान उसे 900 एवं 1000 प्रति किंटल बेचने के लिये मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 29 दिसंबर को हजारों किसान पटना में राजभवन का घेराव करेंगे और अगर सरकार किसानों की नहीं सुनती है तो पूरे राज्य का चक्का जाम किया जायेगा।

You may have missed