दुस्साहस-लखीसराय में शराब माफियाओं ने पुलिसकर्मी को रौंदा,10 कार्टून शराब जब्त
लखीसराय।बिहार में शराब माफिया का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि चेकिंग के लिए तैनात पुलिस टीम पर भी वे अब हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं।लखीसराय के बड़हिया थाना में शराब माफियाओं ने चेकिंग में लगी पुलिस की टीम को धक्का मारते हुए भाग निकले।दरअसल लखीसराय के बड़हिया थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम सड़क पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान अवैध शराब के साथ गाड़ी से शराब माफिया जा रहे थे।चेकिंग को देखकर उन्होंने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दिया।जिससे पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए।गंभीर हालत में पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।इसी बीच शराब माफिया भी घटना को अंजाम देते हुए भाग निकले।बाद में पुलिस के द्वारा जब पीछा किया। तब शराब माफिया गाड़ी छोड़ भाग निकले। पुलिस ने शराब माफियाओं की गाड़ी जप्त कर ली है।जिसमें से 10 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस घटना की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में भी हो रही है। कहा जा रहा है कि शराब माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अभी पुलिस पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। दरअसल अवैध शराब के कारोबार में होने वाले मुनाफा के कारण अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।


