DARBHANGA-10 करोड़ के सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी मनीष सहनी ने किया कोर्ट में सरेंडर

दरभंगा।दरभंगा में गत 9 दिसंबर को हुए 10 करोड़ के सोना लूट कांड के मुख्य आरोपी मनीष सहनी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।जबर्दस्त पुलिस दबिश से घबराकर सोना लूट कांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया। मनीष सहनी को गिरफ्तार करने के लिए दरभंगा पुलिस, एसटीएफ समेत सीआईडी लगी हुई थी।पिछले गुरुवार को सीआईडी के डीआईजी रत्न मणि संजीव दरभंगा पहुंचे और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की थी।मनीष सहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वैशाली, दरभंगा समय उत्तर बिहार के कई जिलों में जबर्दस्त छापामारी अभियान चला रही थी। इस क्रम में कई संदिग्धों को भी पकड़ा गया था।उल्लेखनीय है कि गत 9 दिसंबर को दरभंगा शहर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में अपराधियों ने अलंकार ज्वेलर्स से 14 किलो सोना तथा कुछ नगदी की लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से जबर्दस्त प्रशासनिक विफलता उजागर हुई थी।इतना ही नहीं पटना में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ते क्राइम पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे।उसी दरम्यान अपराधियों ने दरभंगा में 10 करोड़ की बड़ी लूट की घटना का अंजाम देकर प्रशासन को बहुत बड़ी चुनौती दे डाली थी।इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में एसटीएफ तथा सीआईडी को भी जांच के लिए शामिल किया।

You may have missed