February 16, 2026

दानापुर : भूमि उप समाहर्ता ने अंचल एवं प्रखंड का किया निरीक्षण, पायी कई खामियां, लगाया फटकार

दानापुर। पटना जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर दानापुर भूमि उप समाहर्ता रवि राकेश ने दानापुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आरटीपीएस काउंटर की भी बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई खामियां पाई गई। निरीक्षण के दौरान प्रखंड व अंचल कर्मी बगैर मास्क के दिखे। निरीक्षण के क्रम में खामियां देखने के बाद भूमि उप समाहर्ता भड़क गए एवं कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रेकड रूम सहित अंचलाधिकारी के द्वारा भी दाखिल खारिज के मामले में गलत तरीके से निष्पादन किया जा रहा है, जिससे अंचलाधिकारी को भी फटकार लगाया गया कि जल्द से जल्द जांच कर मामले को निष्पादित करें एवं आवेदकों को साथ अच्छी तरह से व्यवहार करें। अंचल या प्रखंड के कर्मी आवेदक को परेशान ना करें एवं दलाल से सतर्क रहें। कहीं भी कोई गड़बड़ी मिलती है तत्काल हमें सूचना दें, हम कार्रवाई करेंगे। निरीक्षण के क्रम में जो खामियां पाई गई है इसकी जांच कर वरीय अधिकारी को रिपोर्ट की जाएगी। जैसा वरीय अधिकारी का आदेश आएगा, कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed