September 13, 2026

सरदार बल्लभ साहब की याद हमें किसानों के संघर्ष के लिए संकल्पित करता है : राजद

पटना। राजद कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जगदानंद सिंह ने कहा कि पटेल साहब स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे। वे किसान नेता के रूप में बारदोली के किसान संघर्ष को एक दिशा दी थी। वे छोटे-छोटे रियासत के खिलाफ थे और करीब 610 रियासतों को उन्होंने एक भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भारत में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान खाद-बीज, पानी की किल्लत से जूझ रहा है, वैसे समय में सरदार बल्लभ साहब की याद हमें किसानों के संघर्ष के लिए संकल्पित करता है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष वृषण पटेल, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, धर्मेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र कुमार यादव, विजय कुमार यादव, भाई अरूण कुमार, उपेन्द्र चन्द्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed